Web Browser Kya Hota Hai Aur Kaise Kaam Karta Hai?

हम में से अधिकतर लोग दिन की शुरुआत Internet Surfing के जरिए करते हैं। Internet का इस्तेमाल करने के लिए हम Web Browser का सहारा लेते हैं। Web Browser के जरिए आप दुनिया के किसी भी हिस्से से प्रदर्शित की गई सामग्री तक अपनी पहुंच बना पाते हैं।

इसके जरिए आप अलग-अलग तरह के Websites Open कर पाते हैं और उनकी जानकारी Browse कर पाते हैं। वैसे तो हम सभी Web Browser का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन Browser की गहन जानकारी हम में से अधिकतर लोगों को नहीं होती। इसलिए इस Post के जरिए हम आपको Web Browserसे जुड़ी प्रमुख जानकारियों के बारे में बताएंगे।

Web Browser Kya Hota Hai? | What is Web Browser in Hindi?

Web Browser क्या होता है? इसे समझने के लिए इसके शब्दों पर गौर कीजिए। Web Browser दो शब्दों के मेल से बना है जिसमें ‘Web’ यानी कि Internet, वहीं ‘Browser’ का अर्थ है, खोज करना या पता करना। इस तरह हम कह सकते हैं कि Browser का मतलब होता है, Internet पर किसी चीज को खोजना।

Also Read:

जब किसी व्यक्ति द्वारा Web Browser के जरिए किसी चीज को Search किया जाता है, तो यह पूरी प्रक्रिया पर Browsing कहलाती है।

Also Read

Web Browser एक तरह का Software होता है, जिसके जरिए हम World Wide Web तक पहुंच बनाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो जब हम Computer, Mobile, Tablet और Laptop जैसे Devices के जरिए Internet पर कोई जानकारी Search करते हैं और इस जानकारी को Search करने के लिए जिस Programming Software का इस्तेमाल करते हैं, उसे Browser कहा जाता है।

Web Browser के जरिए लोग Internet पर मौजूद जानकारी को ढूंढते हैं, यह जानकारी audio, video, image आदि के रूप में available होती है। एक वेब पेज के अंतर्गत Article, Photo, Video व Multimedia आदि दिए होते हैं।

आजकल लोगों द्वारा कई तरह के Browser इस्तेमाल किए जा रहे हैं। वेब ब्राउज़र के उदाहरण हैं (Web Browser Examples) Google Chrome, Microsoft Edge, Mozilla, Firefox, Internet Explorer, Apple Safari आदि। इसके साथ-साथ भारत ने भी अपने कुछ Browser Launch किए गए हैं। हालांकि इसका इस्तेमाल काफी कम किया जाता है। यह Browser हैं, Epic, Bharati browser, JioPages.

web browser kya hota hai

लेकिन Browser में सबसे Popular Browser, Google Chrome है। गूगल क्रोम का इस्तेमाल कई लोगों द्वारा किया जाता है। Global Market में इसकी हिस्सेदारी 65 फ़ीसदी है।

वेब ब्राउज़र के प्रकार के बारे में बताएं? | What are the Types of Web Browser in Hindi?

Browser अलग-अलग प्रकार के पाए जाते हैं और इन सभी Browsers में अलग-अलग फीचर्स होते हैं। इन सभी फीचर्स का निर्माण उन कंपनियों द्वारा किया जाता है, जो इसका निर्माण करते हैं। आइए जानते हैं Browser के कौन से प्रमुख प्रकार हैं।

  • Google Chrome
  • Opera mini
  • Microsoft Edge
  • Internet Explorer
  • Mozilla Firefox
  • UC browser
  • Safari
  • Puffin Browser

वेब ब्राउज़र के कार्य क्या हैं? | How Web Browser Works in Hindi?

Browser की मदद से आप Internet पर उपलब्ध किसी भी जानकारी तक अपनी पहुंच बना सकते हैं। Web Browser में कोई भी जानकारी ढूंढने के लिए आपको मोबाइल, लैपटॉप, Computer जैसे Devices की जरूरत पड़ती है।

वेब ब्राउजर एक Client की तरह काम करता है। जब User Browser पर कोई लिंक दर्ज करते हैं या फिर इस लिंक पर Click करते हैं, तो इस दौरान यह सभी सूचनाओं और डेटा को इकट्ठा करता है। इस जानकारी को प्राप्त कर वह इसे user के समझने योग्य बना देता है। फिर User को वह जानकारी प्रदर्शित करता है। आइए इन चरणों के माध्यम से समझते हैं।

  1. सबसे पहले User द्वारा Browser में किसी link पर Click किया जाता है या फिर URL दर्ज किया जाता है।
  2. इसके बाद वे Browser DNS का इस्तेमाल करते हुए Domain के लिए IP Address Search करता है।
  3. इसके बाद Browser, Web Server के साथ Connection शुरू करता है और वेब सर्वर को HTTP के लिए Request भेजता है।
  4. इस Request को Accept करते हुए Server HTTP की प्रतिक्रिया भेजता है।
  5. और अंत में Browser द्वारा वेब पेज को प्रदर्शित किया जाता है।

वेब ब्राउजर का इतिहास क्या है? | History of the Web Browser in Hindi

साल 1990 में दुनिया का सबसे पहला Web Browser टीम बर्नर्स के लिए द्वारा बनाया गया। जी हां, ये वही हैं, जिन्होंने वर्ल्ड वाइड वेब का आविष्कार किया था। पहले उन्होंने वर्ल्ड वाइड वेब के नाम पर ही Web Browser का नाम रखा। बाद में नाम बदलकर‘नेक्सस’ का कर दिया गया।

इसके बाद 3 साल बाद 1993 में मोजेक (Mosaic) को रिलीज किया गया और समय के साथ यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय वेब ब्राउजर बन गया।

आगे जाकर 1995 में Microsoft ने भी Internet Explorer को शुरू किया। देखते ही देखते Internet एक्सप्लोरर काफी लोकप्रिय हुआ और साल 2000 तक बाजार में इसकी हिस्सेदारी 95 फीसद से ज्यादा हो गई।

इसके बाद एप्पल ने भी 2003 में ही सफारी ब्राउजर लॉन्च किया। हालांकि इस Browser का इस्तेमाल सिर्फ एप्पल users द्वारा ही किया जा सकता था, इसलिए यह ज्यादा लोकप्रिय नहीं हुआ।

और इसके बाद आया दुनिया का सबसे लोकप्रिय Web Browser यानी कि गूगल क्रोम (Google Chrome)। 2008 में गूगल क्रोम ब्राउजर शुरू हुआ, लेकिन समय के साथ इसके User Friendly Interface की वजह से यह सबसे लोकप्रिय Browser बन गया। इस Browser का इस्तेमाल पूरी दुनिया भर के लोग करते हैं। यह काफी सुलभ और आसानी से Load हो जाता है।

इसके बाद 2015 में जाकर Microsoft ने अपना Edge Browser Launch किया। इतने सारे ब्राउज़र के आ जाने के बावजूद दुनिया भर के लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

वेब ब्राउज़र की क्या विशेषताएं हैं? | What are the Features of Web Browser in Hindi?

  1. Browser के जरिए हम Internet पर मौजूद सभी तरह के Informations को एक्सेस कर पाते हैं। साथ ही इसमें हम किसी भी तरह की Website को आसानी से ढूंढ सकते हैं।
  2. Web Browser में एक रिफ्रेश बटन दिया जाता है जिसे आम आप Website की सामग्री को समय-समय पर Load कर पाते हैं।
  3. Web Browser में होम बटन भी उपलब्ध कराया जाता है। इस होम बटन के जरिए आप वापस इसके मुख्य पेज पर लौट सकते हैं।
  4. इसके साथ आप एक बार Browser में अलग-अलग Tabs के जरिए कई सारी Websites खोल सकते हैं।
  5. किसी भी Website को खोलने के दौरान जिस जगह पर Website के Address Type किया जाता है, उस जगह का Address bar कहा जाता है। कई बार यह Address, Secured या Unsecured होते हैं।
  6. Web Browser हमें यह बताता है कि कौन सा वेबसाइट Secured है और कौन सा नहीं।
  7. आप किसी भी वेब एड्रेस को अपने मोबाइल या लैपटॉप में सेव कर सकते हैं जिससे आपको बार-बार उस Address को टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती।
  8. इसके अलावा Web Address में Navigation Button भी दिया जाता है। इस नेवीगेशन बटन के जरिए Website के Previous Page या फिर Next Page में आसानी से पहुंच पाते हैं।

वेब ब्राउज़र और वेब सर्वर में क्या अंतर है? | What is the Difference Between Web Browser and Web Server in Hindi?

अक्सर लोग Web Browser और Web Server को एक ही मान लेते हैं। Web Browser एक Software है, जिसका इस्तेमाल Internet पर उपलब्ध Website को Browse करने के लिए किया जाता है। वहीं web-server भी एक तरह का Software ही होता है, लेकिन यह Browser द्वारा Request भेजे जाने पर इन Documents को दिखाता है।

आइए जानते हैं इनके बीच प्रमुख अंतर के बारे में:-

  1. Browser Software Programme है जो कि Server को request भेजता है। वहीं वेब सर्वर क्लाइंट के डाटा Request को Accept करता है।
  2. Web Browser का काम होता है HTTP Request को भेजना और Receive करना। वहीं web-server का काम होता है इस भेजे गए Request को Browse कर Response भेजना।
  3. Web Server Thread based और hybrid होता है। जबकि Browser में कोई इस तरह का प्रोसेसिंग Model नहीं पाया जाता।

निष्कर्ष (Conclusion)

इस आर्टिकल के जरिए हमने जाना Web Browser क्या है और यह कैसे काम करता है? Browser का इतिहास आदि। हमें उम्मीद है कि इसे पढ़कर आपके सभी सवालों का जवाब आपको मिल चुका होगा। अगर आपको हमारा यह Article पसंद आया है तो इसे सोशल मीडिया में शेयर करना ना भूलें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1: दुनिया का सबसे पहला Web Browser कौन सा है?

Ans: दुनिया का सबसे पहला web browser “Nexus” tha. yeh 1990 में टीम बर्नर्स ली द्वारा इसका आविष्कार किया गया।

Q2: वेब ब्राउज़र के 5 उपयोग बताएं. | 5 Uses of Web browser In Hindi

Ans: 1. Browser के जरिए, आप किसी भी प्रकार के डाटा को आसानी से search कर सकते हैं.
2. Browser के उपयोग से आप Internet पर मौजूद फाइलों को खोल पाते हैं।
3. इसकी मदद से हम तस्वीरों, वीडियो, टेक्स्ट को देख पाते हैं।
4. यह हमें कम समय में कई सारी जानकारियां उपलब्ध कराता है।
5. वेब ब्राउज़र और Internet एक दूसरे के पूरक हैं। बिना Web Browser के Internet का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। वहीं बिना Internet के Browser का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

Q3: वेब ब्राउज़र और वेबसाइट में क्या अंतर है? |

Ans: एक तरफ Website Internet पर मौजूद अलग सामग्रियों का कलेक्शन होता है, वही Web Browser एक Software एप्लीकेशन है जिसका इस्तेमाल Website तक पहुंचने के लिए किया जाता है।

Q4: सर्च इंजन और वेब ब्राउज़र के बीच क्या अंतर है? | What is the Difference Between Search Engine and Web Browser in Hindi?

Ans: Web Browser एक तरह का Software होता है जो कि वेब पेजेस को दिखाता है, जबकि एक Search इंजन एक ऐसा Website होता है जिसकी मदद से लोग वेबपेजेस और दूसरी Websites तक पहुंच बनाते हैं।

Q5: गूगल क्रोम का आविष्कार कब किया गया?

Ans: 2008 में गूगल क्रोम ब्राउजर शुरू हुआ।

Leave a Comment