क्या आपने अपने बच्चो को महीने के नाम जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, सिखाए है। अगर हाँ, तो मैं आपको बता
दूँ कि यह नाम English में होते हैं, हिंदी में नहीं।
तो क्या आप जानना चाहते हैं कि (12 Mahino ke Naam Hindi aur English me) 12 महीनों के नाम हिन्दी में क्या है? आज यहाँ इस article में आपको यही सीखने को मिलेगा।
12 महीनों के नाम हिंदी और इंग्लिश में | 12 Mahinon ke Naam Hindi Aur English Mein
यहाँ इस ब्लॉग पोस्ट में हम महीनों के नाम, हिंदी, और इंग्लिश में जानेंगे।

Mahine ka Naam English mein | Mahine ka Naam Hindi mein | Mahine me Din |
January | जनवरी | 31 दिन |
February | फरवरी | 28 दिन, लीप वर्ष 29 दिन का होता है। |
March | मार्च | 31 दिन |
April | अप्रैल | 30 दिन |
May | मई | 31 दिन |
June | जून | 30 दिन |
July | जुलाई | 31 दिन |
August | अगस्त | 31 दिन |
September | सितंबर | 30 दिन |
October | अक्तूबर | 31 दिन |
November | नवंबर | 30 दिन |
December | दिसम्बर | 31 दिन |
हिन्दू धर्म के अनुसार, महीनों के नाम
ब्लॉग पोस्ट के इस सेक्शन में हम महीनों के नाम हिंदी भाषा में जानेंगे। चलिये, शुरू करते हैं,
Also read: सीखें, Falon ke Naam Hindi mein
चैत्र
यह महीना अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार मार्च के बीच में शुरू होता है और अप्रैल के माध्य तक रहता है।
वैशाख
यह हिन्दू वर्ष का दूसरा महीना है, जो अप्रैल के बीच से शरू होकर मई के मध्य तक रहता है।
ज्येष्ठ
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह तीसरा महीना है। जिसकी शुरुआत बीच मई से होकर जून के बीच तक रहती है। इस समय गर्मियां बहुत तेज होती है।
आषाढ़
इस महीने से मॉनसून की शुरुआत होती है। यह महीना जून के मध्य से शुरू होता है और जुलाई के बीच तक रहता है।
श्रावण या सावन
हिन्दू वर्ष का पांचवां महीना श्रावण मांस कहलाता है। यह महीना जुलाई के मध्य से शुरू होता है और अगस्त के मध्य तक रहता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है।
भाद्रपद
इस महीने को भादो के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह महीना अगस्त के मध्य से शुरू होता है और सितंबर के मध्य तक रहता है।
अश्विन
हिन्दू वर्ष का 7वां महीने की शुरुआत सितंबर महीने के मध्य से होती है और अक्तूबर के मध्य तक चलता है।
कार्तिक
यह महीना हिन्दू वर्ष का आठवा महीना है जो अक्तूबर के बीच से शुरू होकर नवंबर माह के मध्य तक रहता है।
मार्गशीर्ष
यह हिन्दू वर्ष का नौवां महीना है। इसे अगहन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत नवंबर माह के बीच से होकर दिसम्बर महीने के बीच तक रहती है।
पौष
यह हिन्दू वर्ष का दसवां महीना है। यह महीना पूस के नाम से भी जाना जाता है। यह दिसम्बर के मध्य से शुरू होता है और मध्य जनवरी तक रहता है।
माघ
यह हिन्दू कैलेंडर का ग्यारहवां महीना है। जिसकी शुरुआत मध्य जनवरी से होती है और इस महीने का अंत मध्य फरवरी में होता है।
फाल्गुन
हिन्दू वर्ष का यह आखिरी महीना है। इस महीने में होली भी खेली जाती है। यह महीना मध्य फरवरी से शुरू होता है और मध्य मार्च तक रहता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | Frequently Asked Questions (FAQs)
प्रश्न 1: पहला कैलेंडर कौन सा था?
प्रश्न 2: भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर कौनसा है?
प्रश्न 3: कैलेंडर को हिंदी में क्या कहते हैं?
आशा है की इस आर्टिकल में आपको 12 Mahinon ke Naam Hindi Aur English Mein में समझने का मौका मिला होगा। यदि आपका इस सम्बन्ध में कोई अन्य प्रश्न हो, तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं. हम आपके प्रश्नों का उत्तर जरूर देंगे।